व्रत में खाएं लौकी का हलवा

Amazing Facts of Earth
0
Lauki Ka Halwa

व्रत में लौकी का हलवा खाया जा सकता है, ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ठ होता है। व्रत में लौकी का हलवा खाने से शरीर में ताकत बनी रहती है। लौकी का हलवा आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। आइए आपको बताते हैं लौकी का हलवा बनाने की विधि.....
सामग्री :-
लौकी- एक किलो
चीनी - 250 ग्राम
मावा - 200 गाम
देशी घी- दो बड़े चम्मच
काजू- दो बड़े चम्मच 
किशमिश - 8, 10
इलाइची पाउडर - आधा चम्मच 
विधि :-
लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें और इसके बाद इसे कद्दू कस से कस लें।
इसके बाद गैस जलाकर इस पर कडाही रखें और कडाही में लौकी और चीनी डालें। लौकी को तब तक पकाएं जब तक की इसका पानी अच्छे से सूक न जाए। 
जब इससे सारा पानी जल जाए तो इसमें घी डालें और 5 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें मावा डालें और मावे को अच्छे से पकने दें। 
कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और इसमें ऊपर से इलायची पाउडर और सारे मेवे डालें। सभी को अच्छे से मिक्स करके ठंडा होने दें। लौकी का हलवा बनकर तैयार है। 


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)