घर पर बनाएं स्वादिष्ट राज कचौरी

Amazing Facts of Earth
0
Raj Kachori

राज कचौरी एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है, इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है, आपको बता दें कि राज कचौरी बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए आपको बताते हैं राज कचौरी बनाने की विधि.....
सामग्री :-
आटा - 1 कप
सूजी - 1 कप
बेसन - 1 कप
तेल
कचोरी में भरने के लिए सामग्री :-
आलू - 2 उबले हुए
साबुत मूंग - आधा कप उबली हुई
दही - 1 कप
हरी चटनी - आधा कप
मीठी चटनी - आधा कप
चाट मसाला - 1 चम्मच
बारीक सेव - आधा कप
नमक स्वादानुसार
विधि :-
राज कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले आटा, सूजी और बेसन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर पानी की सहायता से आटा गूंथ लें। 
इसे करीब आधा घंटे सेट होने के लिए रख दें। अब एक कडाही में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाए तो आटे की लोई बनाकर पतली पूरी बेल लें और इसे तेल में डालकर अच्छे से सेक लें। 
इसके बाद इसे प्लेट में निकाल लें और इसी तरह से सारी कचौरियां बनाकर तैयार कर लें। अब कचौरी को बीच में से तोड़ कर उसमें 1 बड़ा चम्मच कटे हुए उबले आलू , उबली मूंग और दही डालें। इसके बाद इस पर नमक और चाट मसाला छिड़कें। अब इस पर हरी चटनी, लाल चटनी और बारीब सेव डालकर गार्निश करें। राज कचौरी सर्व करने के लिए बनकर तैयार है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)