व्रत में बनाएं सेब की खीर

Amazing Facts of Earth
0
apple kheer

नवरात्र के व्रत में आप सेब की खीर खा सकते हैं, सेब की खीर आसानी से बनकर तैयार हो जाती है और ये बहुत ही पौष्टिक होती है। इसे आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं सेब की खीर बनाने की विधि....
सामग्री :-
सेब - 2 छीलकर कद्दूकस किए हुए
दूध - 2 गिलास
कंडेंस्ड मिल्क - 2 चम्मच
इलायची पाऊडर - 1 चम्मच
बादाम कटे हुए
घी - 1 चम्मच
चीनी आवश्यकतानुसार
किशमिश
विधि :-
सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें सेब डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक इसका पानी न सूख जाए। एक अलग पैन में दूध गर्म करें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें कंडेंस्ड मिल्क भी मिला दें।
इसमें जरूरतानुसार चीनी डाल कर दूध चलाते रहें। इसके बाद इसमें सेब और ड्राई फ्रूट भी डाल दें। जब ये अच्छी तरह बन जाए तो इसे बाहर निकालकर फ्रीज में ठंड़ा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)