नारियल की बर्फी बनाने की विधि

Amazing Facts of Earth
0
मै यहां कच्चे नारियल (फ्रैश नारियल) की बर्फी बनाने की विधी बता रहा हूं।
महाराष्ट्र मे रक्षाबंधन को नारळी पौर्णिमा (नारियल पौर्णिमा) कहते व मनाते हैंं। इस दिन भगवान को ताजे नारियल से बने पकवान अर्पित करने की परंपरा है।
जैसे "नारळी भात" "नारळाच्या वड्या" "ओल्या नारळाच्या करंज्या" इत्यादि।
खैर विधी प्रारंभ करें।
आवश्यक सामग्री -
कच्चे नारियल की गिरी - 200 ग्राम
साफ सफेद शक्कर - 150 ग्राम
फुल क्रीम दूध - 150 मिली लिटर
चिरौंजी - 20/25 ग्राम
छोटी इलायची -2/3
विधी -
सबसे पहले नारियल तोड कर गिरी निकालें। उसका काला छिलका पीलर से छील दे। अब उसके छोटे टुकडे कर के मिक्सी मे बारीक पीस लें।
अब पिसा नारियल व दूध कडाही मे डाल कर पकाना प्रारंभ करें, जब पूरा दूध सूख जाऐ तब उसमे शक्कर डाल कर पुन: इतना पकाऐं कि मिश्रण गाढा होने लगे।
इसी समय उसमे कुटी इलायची व चिरौंजी मिलाऐं व घी लगी थाली मे करीब आधा इंच मोटी परत डालें। जब वह थोडा टाइट हो जाऐ चाकू से 1 X 1.5 इंच या मनचाहे आकार मे कट लगा दें।
पूरी तरह सूख जाने पर पुन: चाकू से काट कर बर्फी के पीस अलग कर लें। अगर हल्का गीला लगे तो इन्हे 3/4 घंटे खुला छोड दें।
नारियल बर्फी तैयार है।
इसका एक शॉर्टकट भी है।
कच्चे नारियल के स्थान पर आप बाजार मे मिलने वाला बारीक नारियल बूरा लें, 150 ग्राम बूरे मे दो कप दूध मिला कर दो घंटे छोड दें।
अब कच्चे नारियल के स्थान पर इस मिश्रण का उपयोग करके बर्फी बनाऐं। कुछ हद तक आपको कच्चे नारियल जैसा ही स्वाद मिलेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)