दूध और हरी इलायची का बहुत पुराना नाता है। दूध मे चीनी व इलायची का पाउडर मिलाने भर से उसका स्वाद चौगुना हो जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है।
इलायची के स्थान पर उसमे चौथाई चम्मच जायफल का पाउडर मिला कर रात को पिऐं, बहुत अच्छी नींद आऐगी।
ठंड मे एक ग्लास गर्म मीठे दूध मे आधा चम्मच हल्दी व 2–3 रेशे असली केसर घोंट कर मिला दें, इसे पीने से शरीर मे गर्मी बनी रहेगी।
दूध को अधिक पौष्टिक बनाना हो तो पानी मे फुलाऐ हुए 4–5 बादाम बारीक पीस कर मिलाने से सोने मे सुहागा हो जाऐगा।
