सांभर मसाला बनाने की विधि क्या है?

Business Plus
0
यह सांभार मसाला रेसिपी मै लंबे समय से प्रयोग मे ला रहा हूं, कभी बाजार का मसाला इस्तेमाल नही करता।
आवश्यक सामग्री -
साबुत धनिया - आधा कप
जीरा - 2 टी स्पून
मेथी दाना - 1 टी स्पून
धुली उडद दाल - 1 टेबल स्पून
दालचीनी - दो इंच टुकडा
काली मिर्च - 2 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 3/4
सूखा नारियल - 2 इंच X 2 इंच का टुकडा
हींग पाउडर - चौथाई टी स्पून
छाया मे सुखाऐ करी पत्ते - 2 कप
विधि -
गैस पर कड़ाही गर्म करें। व नीचे लिखी सामग्री को अलग अलग भून कर एक थाली मे ठंडा होने के लिए रखते जावें।

सबसे पहले इसमें साबुत धनिया डाल कर मध्यम आंच पर भूनें, व निकाल लें।
अब कड़ाही में उडद दाल डालकर हल्की ब्राउन होने तक भूनें व निकाल लें।
इसके बाद जी़रा और मेथी दाने डालकर खुशबू आने तक भूनें, व इन्हें निकाल लें।
अब कड़ाही में काली मिर्च और दालचीनी डालकर 1 मिनट तक भूनें, इन्हें प्लेट में निकाल लें।
साबुत लाल मिर्चों के दो तीन टुकडे करें और 30 - 35 सेकेंड तक भूनकर प्लेट में निकालें।
इसके बाद सूखे नारियल के छोटे टुकडे करें व हल्का ब्राउन होने तक भूनें, इसे भी प्लेट में निकाल लें।

जब सारी भुनी सामग्री ठंडी हो जावे तब पूरी सामग्री व साथ मे पिसी हल्दी, करी पत्ते व हींग को मिक्सर जार में डालें व बारीक पीस लें।
इस मसाले को यथा संभव उसी दिन बनाऐं, जिस दिन सांभार बनाना हो, बचे मसाले को एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
नोट - जब इसे सांभार मे डालना हो तो आवश्यक मात्रा मे लें, व उसमे थोडा ठंडा पानी मिलाकर फेंट कर पेस्ट बनाऐं, फिर सांभार मे मिलाऐं, अन्यथा उसमे उडद दाल की वजह से गांठे पड सकती हैं।
चित्र प्रतीकात्मक - गूगल से साभार

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)