घर पर बनाएं स्वादिष्ट काजू पान

Amazing Facts of Earth
0
Kaju Paan

काजू पान का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, ये एक बहुत ही स्वादिष्ट स्वीट डिश है। इसे आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है, आइए आपको बताते हैं काजू पान बनाने की विधि.....
सामग्री :-
काजू पाउडर - डेढ़ कप
मिल्क पाउडर - 2 चम्मच
चीनी पाउडर - एक कप
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
ऑरगेंनिक फूड कलर - आधा चम्मच
घी
गुलकंद - 250 ग्राम
पिस्ता
चांदी के बर्क 

विधि :-
सबसे पहले एक बर्तन में एक कप काजू पाउडर, मिल्क पाउडर, चीनी पाउडर, इलायची पाउडर, ऑरगेंनिक पाउडर डालकर इसे गर्म पानी की सहायता से अच्छे से मिक्स करके आटे की तहर गूंथ लें।
अब इसमें घी लगाकर इसे चिकना कर लें। करीब 15 मिनट इसे ऐसे ही रखा रहने दें। एक दूसरे बर्तन में गुलकंद, बचा हुआ आधा कप काजू पाउडर और पिस्ता डालकर अच्छे से मिला लें।
अब मिल्क पाउडर वाले मिक्सर में से थोड़ा सा मिक्सर हाथ में लेकर इसके बीच में थोड़ा सा गुलकंद वाला मिक्सर रखें और इसके ऊपर चांदी के बर्क लगाएं। काजू पान बनकर तैयार हैं, इन्हें कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद सर्व करें।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)